माफिया ने तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास वजीरगंज-सैदपुर में रैन बसेरा और अलाव चेक कर वापस बिसौली लौट रहे तहसीलदार, नायब तहसीलदार का खनन माफिया से सामना हो गया। अमरौली मार्ग से मिट्टी लेकर आ रहे। ट्रैक्टर-ट्राली को उन्होंने रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। गाड़ी में नायब तहसीलदार भी मौजूद थे। ट्रैक्टर चालक ने उनकी गाड़ी के आगे ही मिट्टी गिराकर भागने की कोशिश की। दोनों ट्रैक्टर-ट्राली लेकर एक खाली प्लाट में घुस गए, जहां ट्राली पलट गई। घिरता देखकर दोनों चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हों गए। शुक्रवार को बिसौली तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला व नायब तहसीलदार गिरजा शंकर वजीरगंज सैदपुर में रैन बसेरा और आलव चेक करने आए थे। देर शाम वह वापस बिसौली लौट रहे इस दौरान अमरौली मार्ग से रात में अवैध खनन कर खेतों से लाई जा रही मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को उन्होंने रोके की कोशिश की तो ट्रैक्टर चालक ने तहसीलदार की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की इस दौरान गाड़ी में नायब तहसीलदार भी मौजूद थे। मौका देखा दोनों ट्रैक्टर ट्राली चालक भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान वह एक खाली पड़े प्लाट में जा घुसे इस दौरान एक ट्राली पलट गए और चालक दोनों ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गए। पीछा करते हुए तहसीलदार भी प्लाट पर पहुंच गए। उन्होंने फोन कर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह को बुलाया जिस पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले आया। शनिवार को दोनों ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। छोड़ कर फरार हो गए। तहसीलदार ने फोन कर थाना प्रभारी को बुलाया और रात में ही ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिया गया।
