जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषितप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषितप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर का आयोजन

Monday, 7 October 2024 | October 07, 2024 Last Updated 2024-10-07T14:20:49Z
    Share
जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर का आयोजन

*अजय राय जी की ऊर्जा हम सभी को सदैव संगठन को और मजबूत बनाते हुए कांग्रेस की विचारधारा से जन-जन को जोड़ने की प्रेरणा देती है:शफी अहमद*

*समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी युवा कांग्रेस को जनपद में मजबूती प्रदान करेंगे: रामरतन पटेल, बफाती मियां*
आज दिनाँक 07 अक्टूबर 2024 को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार जिला युवा कांग्रेस की प्रेसवार्ता जिला युवा कांग्रेस के कबुलपुरा स्थित कैम्प कार्यालय पर जिला युवा कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अकबर अहमद डंपी सकलैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉक्टर राम रतन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड, जिला युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष बफाती मियां, प्रदेश सहसचिव कांग्रेस सेवादल बाबू चौधरी उपस्थित रहे प्रेसवार्ता के बाद जिला युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद व जिला युवा कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अकबर अहमद डंपी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के जन्मदिवस पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद ने जिला युवा कांग्रेस जिला की कार्यकारिणी जारी की इस अवसर पर पीसीसी सदस्य डॉक्टर राम रतन पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष बफाती मियां ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी युवा कांग्रेस को जनपद में मजबूती प्रदान करेंगे रक्तदान के अवसर पर शफी अहमद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संविधान को बचाये रखने की आवाज बुलंद किये रहने के लिए हम सभी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। अजय राय की ऊर्जा हम सभी को सदैव संगठन को और मजबूत बनाते हुए कांग्रेस की विचारधारा से जन-जन को जोड़ने की प्रेरणा देती है। ईश्वर आपको दीर्घायु, यशस्वी एवं आरोग्य जीवन प्रदान करें। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला युवा कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अकबर अहमद को निर्देश देकर जल्द जिले में संगठन खड़ा करने एवं जिला कार्यकारिणी मांगी थी जिसको बहुत ही कम समय मे अकबर अहमद डंपी ने प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित कर दी तथा दिनाँक 5 अक्टूबर 2024 को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला द्वारा जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी संतुति प्रदान कर दी गयी जिसको जारी करने हेतु आज की प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस अवसर पर अकबर अहमद डंपी ने जानकारी देते हुए जिला युवा कांग्रेस की प्रदेश से जारी कार्यकारिणी घोषित की जिसमे जिला युवा कांग्रेस बदायूं कार्यकारिणी जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर वीरेश सिंह, तौसीफ सकलैनी, जमशेद तुर्क, राज यादव बेटा, जिला महासचिव जगत राम, हिलाल खालिद, मोहतबीर, शेर खान, महानन्द पाल
विपिन शर्मा, जिला सचिव
ठाकुर रोहित सिंह, रूमान, आमिर शमी, नवाजिश, सम्पू राणा, दानिश, दिवाकर मौर्य, अरबाज़ रजी, अमन फारूकी को जिम्मेदारी दी गयी है इस अवसर पर प्रदेश सहसचिव कांग्रेस सेवादल बाबू चौधरी व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी ने भी विचार व्यक्त किये संचालन इकरार अली चौधरी ने किया