उनको अमीर लोगों में शोहरत बहुत मिलीहमको मगर ग़रीबों में राहत बहुत मिली

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उनको अमीर लोगों में शोहरत बहुत मिलीहमको मगर ग़रीबों में राहत बहुत मिली

Wednesday, 23 September 2026 | September 23, 2026 Last Updated 2026-09-24T03:37:05Z
    Share
उनको अमीर लोगों में शोहरत बहुत मिली
हमको मगर ग़रीबों में राहत बहुत मिली

उस्ताद का किया था लड़कपन में कुछ लिहाज़
पढ़कर हुए जवान तो इज़्ज़त बहुत मिली

गाँव का प्यार शहर में हासिल न हो सका
इतना ज़रूर है हमें दौलत बहुत मिली

बरसों से नफ़रतें थीं सगे भाइयों के बीच
फिर जब गले मिले तो मोहब्बत बहुत मिली

सबसे ग़रीब हाल मिले हश्र में वही
दुनिया में जिन अमीरों को दौलत बहुत मिली

आतिफ़ उन्हीं ने क़ब्र में दफ़ना दिया हमें
दुनिया में हमको जिनकी मोहब्बत बहुत मिली
---------------------
आतिफ़ सैदपुरी बदायूंनी