बदायूं: उरैना –मनवा मार्ग पर दो ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर
जनपद बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के उरैना –मनवा मार्ग पर दो ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ई-रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में सवार लोगों की पहचान उरैना निवासी व कुछ हतरा निवासी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 पीआरवी और थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त दोनों ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने ले जाकर खड़ा करा दिया गया है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
*वजीरगंज से संवाददाता
दीपक कुमार की रिर्पोट*
