वजीरगंज पुलिस द्वारा मात्र 06 घण्टे मे तलाश कर परिजनो को सपर्द किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

वजीरगंज पुलिस द्वारा मात्र 06 घण्टे मे तलाश कर परिजनो को सपर्द किया गया।

Saturday, 14 October 2023 | October 14, 2023 Last Updated 2023-10-15T06:01:36Z
    Share
04 वर्षीय लापता हुये बालक को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मात्र 06 घण्टे मे तलाश कर परिजनो को सपर्द किया गया।

दिनांक 14,10,2023 को समय करीब 11.00 बजे रात्रि रिंकू पुत्र हेमराज निवासी मौ) गोपालपुर वार्ड न0 01 कस्बा थाना वजीरगंज जिला बदायूँ ने थाना हाजा उपस्थित आकर बताया कि आज दोपहर करीब 06.00 बजे शाम उनका बेटा निवेश उम्र 4 वर्ष को अपनी दादी मौरकली के साथ ग्राम सहावर खेडा में मन्दिर पर पूजा करने गया था वही से अचानक गायब हो गया है। सूचना व लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 508/2023 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया। घटना के सम्बन्ध मे तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ महोदय द्वारा तत्काल टीम का गठन कर तुरन्त बच्चे की बरामदगी के निर्देश दिये गये जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज की टीम द्वारा सम्बन्धित रिश्तेदार की रिश्तेदारियां एवं आसपास के गाँवो में अलग अलग तीन टीमों का गठन आनि के नेतृत्व में रवाना किया गया एवं स्वयं एक टीम का नेतृत्व करते हुवे तलाश किया गया तो पाया गया कि निवेश उपरोक्त भटकते हुए ग्राम नवादा मे पहुँच गया। ग्राम नवादा में उस बच्चे को घूमते हुए पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए (06 घण्टे के अन्दर ही सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। निवेश के परिजन पुलिस द्वारा तत्काल सक्रिय हो जाने के बाद सकुशल बरामद करने पर काफी प्रसन्न है तथा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे है। वजीरगंज पुलिस द्वारा विशेष रुचि लेकर तत्काल सक्रिय होकर 16 घण्टे के अन्दर बालक को सकुशल बरामद कर लेने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशंसा की गयी है।

बरामद करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार पाण्डेय

उ0नि0 श्री विष्णु दत्ता

उ0नि0 श्री शरद मिश्रा उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह ०का 519 सतीश कुमार का 16 कर्णपाल सिंह का() 565 संजीव कुमार का) 1590 नितिन कुमार (1368 अंकित कुमार

(