गंगा देवी सरस्वती विद्या मंदिर में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर हुआ ध्वजारोहण
वजीरगंज, बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गंगा देवी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर वजीरगंज में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य एवं आचार्य परिवार ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राजगोपाल वार्ष्णेय, प्रबंधक राजीव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष संजय वार्ष्णेय, नीरज अग्रवाल, विजेंद्र वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा सहित रामेंद्र शर्मा तथा समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की स्वतंत्रता के आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से देश की सेवा की। दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
