माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय द्वारा दिनांक 14.10.2023 से 24.10.2023 तक चलाये जा रहे चतुर्थ फेज के अभियान शक्ति दीदी के तहत आज दिनांक 14.10.2023 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मुन्नालाल इण्टर कालेज वजीरगंज जनपद बदायूँ की बालिकाओं / छात्राओ के साथ कस्बा वजीरगंज में एक रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली मुन्नालाल इण्टर कालेज कस्बा वजीरगंज से प्रारम्भ होकर पूरे कस्बे मे भ्रमण कर वापस मुन्नालाल इण्टर कालेज पर सकुशल सम्पन्न हुयी । उक्त कार्यक्रम के समय मौके पर थाना वजीरगंज का समस्त स्टाप व मुन्नालाल इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक, शिक्षिका मौजूद रही। शक्ति दीदी कार्यक्रम के तहत थाना वजीरगंज पर नियुक्त समस्त महिला आरक्षीगण व अधिकारी / कर्म०गण ग्रामो मे जाकर चौपालो का आयोजन किया जायेगा जिसमे थाना हाजा के अधिकारी/ कर्मगण, लेखपाल, आशा, एनएमएन, ग्राम प्रधान में महिलाओ प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्यक्रम के तहत महिलाओ / बालिकाओ की समस्या को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराया जायेगा तथा उक्त अभियान को सफल बनाया जायेगा ।
