जिलाधिकारी बदायूं ने कियाक्रॉप कटिंग का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिलाधिकारी बदायूं ने कियाक्रॉप कटिंग का निरीक्षण

Sunday, 15 October 2023 | October 15, 2023 Last Updated 2023-10-15T15:19:57Z
    Share
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौसम खरीफ 2023-24 की फसल धान की क्रॉप कटिंग अपने समक्ष करवाई |उन्होंने ब्लॉक जगत के ग्राम आमगांव के किसान धनपाल व शैलेंद्र के खेत में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी के समक्ष किसान धनपाल के खेत में क्रॉप कटिंग के उपरांत लगभग 3.25 कुंतल प्रति बीघा तथा किसान शैलेंद्र कुमार के खेत में लगभग 3.50 कुंतल प्रति बीघा धान निकला| उक्त प्रयोग सीसीई एग्री ऐप द्वारा सफलतापूर्वक किया गया| गत 10 अक्टूबर को भी क्रॉप कटिंग का मुआयना किया गया|

डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के कल्याणार्थ संचालित योजना है | उन्होंने कहा कि किसानों को इस योजना का लाभ आगे आकर लेना चाहिए| उन्होंने बताया की अनेकों किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है|

इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, लेखपाल नीरज कुमार सिंह, कानूनगो प्यारेलाल, गगन पटेल, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र दीक्षित व ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे|
                                   ।।।   बदायूं ब्यूरो चीफ।।।