जिलाधिकारी नेबच्चों को मिशन शक्ति के संबंध में दी जानकारी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिलाधिकारी नेबच्चों को मिशन शक्ति के संबंध में दी जानकारी

Tuesday, 17 October 2023 | October 17, 2023 Last Updated 2023-10-17T16:59:56Z
    Share
डीएम ने बच्चों को मिशन शक्ति के संबंध में दी जानकारीबदायूँ : 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पटियाली सराय एवं टिकटगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से मिशन शक्ति के बारे में प्रश्न पूछे बच्चों द्वारा जवाब देने पर प्रसन्नता व्यक्त की उनका उत्साहवर्धन किया। अध्यापक विद्यालयों में बेहतर सुविधा रखें। अध्यापक बच्चों को मेहनत से पढ़ाएं। बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान रखा जाए। विद्यालय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने पर डीएम ने शिक्षकों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्जवल बनाया जाए। पुस्तकालय में रखी पुस्तकों को बच्चे पढ़ें। डीएम ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी टूर कराएं। डीएम ने मिशन शक्ति 4.0 के संबंध में जानकारी दी। विद्यालय में मिशन शक्ति के संबंध में बच्चों से पूछा बच्चों द्वारा संतोषजनक जवाब देने पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें जिससे कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। माता-पिता अपने घर की सभी बच्चियों को पढ़ाएं। बच्चियों की पढ़ाई में रुचि के अनुसार आगे बढ़ने दे। उन्होंने वुमेन पॉवर 1090, पुलिस सहायता 112, वन स्टॉप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं 181 आदि के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि सभी मिलकर मिशन शक्ति पर अच्छा पोस्टर बनाएं उनकी होर्डिंग बनवाकर बच्चों तथा उनके पिता का नाम लिखवा कर शहर में लगवाएंगे। विद्यालय के बच्चे पढ़ाई में अच्छे होने पर डीएम ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोबारा स्कूल आएंगे पढ़ाई में अच्छे बच्चों को पुरस्कृत करेंगे। डीएम ने श्याम पट पर लिखा, बच्चों से पढ़वाया और बच्चों पढ़कर सुना देने पर खुशी व्यक्ति की।---