पराली न जलाएं किसान : डीएम

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

पराली न जलाएं किसान : डीएम

Thursday, 12 October 2023 | October 12, 2023 Last Updated 2023-10-12T14:22:25Z
    Share
पराली न जलाएं किसान : डीएम
बदायूँ : 12 अक्टूबर। प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन फॉर इनसीटू क्रॉप रेज्डयू योजना वर्ष 2023-24 अन्तर्गत फसल अवशेष / पराली प्रबंधन सम्बन्धी कृषकों जागरूक करने के उददेश्य से जनपद में सभी तहसील व विकास खण्डों में प्रचार-प्रसार वाहन मनोज कुमार जिलाधिकारी महोदय बदायूॅं द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी कृषकों से अपील की गयी कि फसल अवशेष / पराली /कूडा किसी भी परिस्थिति में न जलायें यदि आपके खेतों में अतिरिक्त पराली है तो उसे बायो सी0एन0जी0 एच0पी0सी0एल0 प्लान्ट सैजनी दातागंज जनपद बदायूॅं में बेच कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं या पराली को अपने खेतों में ही बेस्ट डिकम्पोजर से सडाकर उसकी खाद वनाकर भूमि की उर्वरता वढा सकते हैं । किसी भी दशा में कृषक अपने खेतों में पराली /कूडा न जलायें क्योकि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है जो भूमि की उर्वरता शक्ति नष्ट कर देता है । पराली जलाना दण्डनीय अपराध है , पराली जलाने पर रू0-2500/- से रू0-15000/-तक का जुर्माना व शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है।  
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एवं उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिहं उपस्थित रहे।