बदायूं एआरटीओ कार्यालय में लगी भीषण आग , रिकार्ड रूम में भारी नुकसान !
*स्लग*- बदायूं एआरटीओ कार्यालय में लगी भीषण आग , रिकार्ड रूम में भारी नुकसान !
*एंकर*- यूपी के बदायूं में विभाग की लापरवाही के कारण एआरटीओ कार्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी भीषड़ आग से रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ आफिस में भारी नुकसान होने की खबर है ! हादास आज गुरुवार सुबह सात बजे हुआ जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
*वियो*- आपको बता दें कि एआरटीओ कार्यालय की दूसरी मंजिल पर अचानक लगी आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई ! फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया ! हादसे में दूसरी मंजिल पर स्थित रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ प्रवर्तन का कक्ष पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताते हैं कि कार्यालय में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। सारे रिकॉर्ड जल गए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी। इसके बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है।
