बिजली विभाग के कर्मचारियों व समाजसेवियों को सोशल मीडिया ग्रुप हमारी आवाज़ ने किया सम्मानित 👑👑👑
सैदपुर, आज नगर के सोशल मीडिया ग्रुप की जानिब से बिजली विभाग के कर्मचारियों और समाजसेवा में जुड़े लोगो को नगर के हमारी आवाज़ ग्रुप एडमिन व समाजसेवी अनवर अली खान के आवास पर सम्मान कार्यक्रम हुआ,इसमें बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी मुकेश कुमार, व रामौतार मौर्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,इसके अलावा इनका सहयोग देने के लिए नगर पंचायत संविदा कर्मचारी नदीम अहमद व आबिद खान को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया, व लगातार समाजसेवा से जुड़े तफज्जुल हसन खान पूर्व सभासद, सालिम शेख नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सय्यद शाने अली (भाई जान)को हमेशा बिजली विभाग के कर्मचारियों का सहयोग देने के लिए प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया, इसके बाद सय्यद शाने अली ने विचार रखे कि जीवन में समाजसेवा बहुत जरूरी सेवा है अंत में हमारी आवाज़ ग्रुप एडमिन / समाजसेवी अनवर अली खान का सभी ने धन्यवाद किया, कार्यकम का संचालन ज़ीशान सिद्दीकी (हमारी आवाज़ ग्रुप एडमिन) ने किया। इसमें शाहिद हुसैन (पत्रकार दैनिक जागरण) .सरफराज खान पूर्व सभासद, ज़फ़र खान, सरताज खान , फ़राज़ अनवर आदि मौजूद रहे ,
रिपोर्ट, ज़ीशान सिद्दीकी सैदपुर
