रामलीला मैदान में प्रेमभूषण महाराज की रामकथा शुरू होने के पूर्व कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुष्प वर्षा से भक्तों का यात्रा मार्ग में भव्य स्वागत
उन्नाव रामलीला कमेटी जो इस रामकथा का आयोजन रामलीला मैदान में कर रही हैं उसके अध्यक्ष संजय राठी व कमेटी के संरक्षक नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेतृत्व में रामकथा के पूर्व बड़े हनुमान मन्दिर से कथास्थल रामलीला मैदान तक कलश यात्रा आयोजित की जिसमें नगर के हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी की।
महिलाओं के विशाल समूह का नेतृत्व संजय राठी की पत्नी ममता राठी व हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री एव म प्रभारी विमल द्विवेदी की पत्नी अनीता विमल द्विवेदी कर रही थी।यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।भगवान राम के रथ के साथ नगर के हजारों लोग शामिल रहे।इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी यात्रा में शामिल होकर भगवान राम का आसंवाददाता कृष्णा तिवारी शीर्वाद लिया। संवाददाता कृष्णा तिवारी
