देश की जनता 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। आतिफ़ निज़ामी
प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आज ज़िला बदायूं की विधान सभा शेखुपुर, ग्राम पंचायत बिरिया डंडा,पहुंचने पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उ.प्र.बृज क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आतिफ़ निज़ामी ने यात्रा का स्वागत ग्रामीणों के साथ किया।
आतिफ़ निज़ामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश को विकसित बनाने के उद्देश से शुरू की गई यह यात्रा योजनाओं से किसी कारण वंश वंचित रहे गए लोगों को योजनाओं से जोड़ कर देश को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करना हैं। यात्रा को जनता ने मोदी की गारंटी वाली गाड़ी बना दिया है। ऑन दा स्पॉट योजनाओं का लाभ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से मिल रहा है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह है। मोदी सरकार ने महिलाओं के हित को देखते हुए कई योजनाओं को संचालित किया जिस से महिलाओं का मान सम्मान बड़ा और आत्मनिर्भर बनी।
हर कोई मोदी का गुणगान कर रहा है। देश की जनता 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
