भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा सूफी संवाद महाअभियान चलाया जा रहा है,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा सूफी संवाद महाअभियान चलाया जा रहा है,

Wednesday, 20 December 2023 | December 20, 2023 Last Updated 2023-12-20T10:01:24Z
    Share
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा सूफी संवाद महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी खानकाहों एवं दरगाहों को मानने वालों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करना है। हाल ही में बदायूं के आडिटोरियम हॉल में भाजपा के 'सूफी संवाद महाअभियान' के तहत ब्रज क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया था जो काफी सफल रहा। जिसमें राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी,
अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, सूफी संवाद उत्तर प्रदेश के प्रभारी डा. सय्यद एहतेशाम उल हुदा
वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शहर विधायक महेश गुप्ता, राज़ीव गुप्ता, भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बदायूं के प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने अपनी आमद दर्ज कराई थी। आज़ कस्बा के लोगों ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति व सूफी संवाद अल्पसंख्यक मोर्चा के बदायूं जिला प्रभारी विकार अहमद के आवास पर पहुंचकर उन्हें फूलमाला पहनाकर मुबारकबाद दी गई इस दौरान बब्बू खां, सज्जाद सलमानी, इकबाल कुरैशी, राशिद कुरैशी, अजमल खां, अरशद ख़ान मौजूद रहें। ब्यूरो बदायूं