पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Saturday, 5 September 2026 | September 05, 2026 Last Updated 2026-09-06T02:09:28Z
    Share
पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

भजन-कीर्तन के साथ निकली राधा-कृष्ण व विभिन्न झांकियों की शोभायात्रा

बिनावर, बदायूं। बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गांव में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान ग्राम में राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते नजर आए।

कार्यक्रम में हरिओम माथुर, ग्राम प्रधान पति वीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मधुर सिंह, राहुल राघव, मुकेश सक्सेना, विजेंद्र पाल, मुन्ने दिवाकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।