बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत एक सांड जो काफी क्रूर था उसको मुख्य पशु चिकित्सा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत एक सांड जो काफी क्रूर था उसको मुख्य पशु चिकित्सा

Sunday, 10 December 2023 | December 10, 2023 Last Updated 2023-12-11T07:22:55Z
    Share
 नगर पालिका बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत एक सांड जो काफी क्रूर था उसको मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में मौके पर पशुपालन विभाग की टीम द्वारा सांड को पकड़वाकर नगर पालिका बिल्सी की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय निवासियों द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम एवं उप जिलाधिकारी बिल्सी की टीम एवं नगर पालिका की टीम की सराहना की गई है। जनपद में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में गोवंश संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक जनपद में 1918 गाेवंश को संरक्षित किया गया है। जबकि जनपद में 49 नए गोवंश आश्रय स्थल निर्माण किया जा रहा है एवं 13 गोवंश आश्रय स्थल का विस्तारीकरण किया जा रहा है। जनपद में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में गोवंश संरक्षण मे किया जा रहे कार्यों की की आम जनमानस द्वारा सराहना की जा रही है।