ऑनलाइन आवेदन-पत्र मदरसा पोर्टल पर भरे जाने की अन्तिम

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ऑनलाइन आवेदन-पत्र मदरसा पोर्टल पर भरे जाने की अन्तिम

Sunday, 3 December 2023 | December 03, 2023 Last Updated 2023-12-03T11:06:45Z
    Share
12 दिसम्बर तक भरें जा सकेंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा-2024 हेतु ऑनलाइन फ़ॉर्म
बदायूँ : 01 दिसम्बर। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 ख़ालिद ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद,लखनऊ द्वारा संचालित सैकेण्ड्री,सीनियर सैकेण्ड्री,कामिल  एवं फ़ाज़िल परीक्षा वर्ष 2024 के ऑनलाइन आवेदन-पत्र मदरसा पोर्टल पर भरे जाने की अन्तिम तिथि अपरिहार्य कारणवश रजिस्ट्रार,उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संशोधित कर दी गयी है। चालान के माध्यम से राजकोष में परीक्षा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 8 दिसम्बर 2023 एवं आवेदन-पत्र 12 दिसम्बर 2023 तक ऑनलाइन भरें जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर लॉक करने के उपरान्त 14 दिसम्बर 2023 तक चालान की छायाप्रति,मान्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति एवं लिस्ट ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें जिससे आवेदन-पत्र समय से अग्रसारित किया जाना सम्भव हो सके। आवेदन निर्धारित अवधि में केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। परीक्षा शुल्क का विवरण एवं विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा वर्ष 2024 में समस्त कक्षाओं के एक विषय हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार होंगे जिसका शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से मदरसा द्वारा 01 से 12 दिसम्बर 2023 की अवधि में जमा की जायेगी। एक विषय हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय को 15 दिसम्बर 2023 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मौ0 ख़ालिद ने यह भी बताया कि जिन मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य द्वारा अपने मदरसे के अंकतालिकायें/सहप्रमाण-पत्र कार्यालय से अभी तक प्राप्त नहीं किये हैं वह मदरसा बोर्ड पटल सहायक मुअज़्ज़म यार ख़ॉं से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त कर सकते हैं।
-----