*एसओजी व थाना दातागंज की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग में सजायाफ्ता/फरार 15000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त को गिफ्तार किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 ओ0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना दातागंज पुलिस द्वारा दिनांक 26.12.2023 को हत्या के अभियोग में सजायाफ्ता/फरार 15000/- रूपये के ईनामी अभियुक्त जुगल किशोर उर्फ पप्पू पुत्र राम भरोसे लाल नि0 ग्राम पापड़ थाना दातागंज जनपद बदायूं को गिफ्तार किया गया।
*घटनाक्रम-* वर्ष 1997 में थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 299/1997 धारा 307/302/427/34 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी थी जिससे 02 व्यक्तियों की हत्या एवं अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। उपरोक्त अभियोग में जुगल किशोर व अन्य साथियों को जेल भेजा गया था। तत्कालीन समय में अभियुक्त जुगल किशोर पर एन0एस0ए0 की कार्यवाही की गयी थी। इनकी जमानत होने के पश्चात उपरोक्त अभियोग में मा0 न्यायालय जनपद बदायूं द्वारा सभी अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी परन्तु अभियुक्त जुगल किशोर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु मा0 उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे थे। जिस क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध स्थाई वारण्ट मा0 न्यायालय के द्वारा जारी किये गये थे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा उपरोक्त अभियुक्त पर 15,000/- रुपये का ईनाम घोषित कर गिरफ्तारी हेतु 04 टीमें गठित की गयी थी। जिस क्रम में आज दिनांक 26.12.2023 को एसओजी टीम व थाना दातागंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सजायाफ्ता फरार चल रहे अभियुक्त जुगल किशोर उपरोक्त को गिफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त जुगल किशोर द्वारा बताया गया कि वर्ष 1997 में उस पर हत्या के आरोप में अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें वह गिरफ्तार हो कर लगभग वर्ष 2014 तक जेल में रहा तथा जमानत पर बाहर आया था इसी बीच मा0 न्यायालय द्वारा उपरोक्त अभियोग में आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी। जिसमें वह हाजिर न होकर फरार हो गया तथा वर्ष 2014 से अब तक क्रमशः राजस्थान व दिल्ली में नाम बदलकर मुकेश के नाम से भिन्न-भिन्न स्थानों पर रह रहा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिये फरारी के दौरान अपने परिवार व अन्य रिश्तेदारों से सम्पर्क में नही रहा।
*नाम पता गिरफ्तारअभियुक्त-*
जुगल किशोर उर्फ पप्पू पुत्र राम भरोसे लाल नि0 ग्राम पापड़ थाना दातागंज जनपद बदायूं।
*एसओजी/सर्विलांस टीम*
1. निरीक्षक श्री नीरज कुमार प्रभारी एसओजी, 2. उ0नि0 धर्वेन्द्र सिंह, 3. हे0कां0 संजय सिंह, 4. हे0कां0 मुकेश कुमार, 5. हे0कां0 सचिन कुमार झा, 6. हे0कां0 विपिन कुमार, 7. हे0कां0 शराफत हुसैन, 8. हे0कां0 सचिन कुमार, 9. कां0 अरविन्द कसाना, 10. कां0 भूपेन्द्र, 11. कां0 आजाद, 12. कां0 कुशकान्त तथा 13. कां0 मनीष कुमार ।
*थाना दातांगज पुलिस टीम-*
1. अरिहन्त कुमार सिद्धार्थ प्रभारी निरीक्षक दातागंज मय पुलिस
