रेहाना आज़मीन को उर्दू विषय में पीएचडी की उपाधि।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

रेहाना आज़मीन को उर्दू विषय में पीएचडी की उपाधि।

Friday, 1 December 2023 | December 01, 2023 Last Updated 2023-12-01T09:31:08Z
    Share
रेहाना आज़मीन को उर्दू विषय में पीएचडी की उपाधि।
संभल। एमजीएम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज संभल की उर्दू विभाग की शोधार्थी रेहाना आज़मीन को उनके शोध प्रबंध, अली जवाद ज़ैदी की नसरी ख़िदमात का तहकीकी-व-तंकीदी जायजा, विषय पर एम जे पी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने उर्दू विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। यह शोध प्रबंध एमजीएम पीजी कॉलेज संभल के उर्दू विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर आबिद हुसैन हैदरी के निर्देशन में संपन्न हुआ है। दिनांक 29 नवंबर 2023 को एमजेपी रोहिलखंड शोध निदेशालय में संपन्न हुए मौखिक परीक्षा में परीक्षक के रूप में प्रोफेसर शहजाद अंजुम उर्दू विभाग जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली ऑनलाइन उपस्थित हुए और उन्होंने अपने प्रश्नों से संतुष्ट होकर विश्वविद्यालय से रेहाना आज़मीन को उनके शोध प्रबंध पर पीएचडी की उपाधि प्रदान करने की संस्तुति की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शोधार्थी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी रेहाना आज़मीन से उनके शोध प्रबंध संबंधी प्रश्न किये जिनका उन्होंने भली भांति उत्तर दिया। रेहाना की इस उपलब्धि पर एमजीएम महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों, विशेष कर प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने रेहाना आज़मीन को उर्दू विषय में एचडी उपाधि प्राप्त करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और उनके निर्देशक प्रोफेसर आबिद हुसैन हैदरी को बधाई दी है।