उझानी में पुलिस ने सरकार द्वारा तय की गई ध्वनि मात्रा से अधिक लाउडस्पीकर बजाने पर एक के खिलाफ रिपोर्ट*
उझानि कोतवाली उझानी के उपनिरीक्षक मुकेश त्यागी ग्राम मानकपुर में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कॉस्टबल श्यामवीर व होमगार्ड कालीचरन के साथ गश्त पर थे कि छोटी मस्जिद तैल्लिया किनारे लगे लाउडस्पीकर पर तेज ध्वनि से 200 मीटर दूरी से अजान की आवाज सुनाई दे रही थी
मस्जिद पर तेज आवाज में लग रही अज़ान को पुलिस ने गलत मानते हुए मस्जिद के मुअज्जिन ( अज़ान लगाने वाले ) उस्मान अली पुत्र अलीभर निवासी ग्राम मानकपुर थाना उझानी के खिलाफ मानक 55 डेसिबिल से ज्यादा आवाज में अज़ान लगती पाऐ जाने पर के खिलाफ कोतवाली में ध्वनि प्रदूषण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया !
