थाना सहसवान जनपद बदायूँ द्वारा 03 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

थाना सहसवान जनपद बदायूँ द्वारा 03 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार

Sunday, 14 January 2024 | January 14, 2024 Last Updated 2024-01-14T13:27:41Z
    Share

थाना सहसवान जनपद बदायूँ द्वारा 03 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम अफीम (अन्तराष्ट्रीय कीमत 80 लाख रूपये) बरामद ।
                    श्री आलोक प्रियदर्शी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री राममोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवील सिंह बदायूँ के नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक सहसवान श्री सौरभ सिंह द्वारा चलाये जा रहे समस्त रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन/होटल/ ढाबा/गेस्ट हाउस / सराय तथा अन्य प्रमुख स्थानो की गहनता से संघन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत थाना सहसवान पुलिस द्वारा ग्राम ज्वालापुर बार्डर पर बैरियर पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध गाडी अर्टिका नं0 UP24AW8404 को चैक किया गया जिसमें 03 संदिग्ध 1. पंकज सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह 2. शकील पुत्र मुन्ने खां 3. बिजेन्द्र पुत्र मेहरबान सिंह गौतम निवासीगण ग्राम बझेडा थाना उसावा बदायूं जिनको गाडी से उतरवाकर बारी बारी से जामा तलाशी ली तो प्रत्येक की जामा तलाशी 350 ग्राम अफीम कुल 01 किलो 50 ग्राम अफीम नाजायज बरामद हुई, जिसकी अन्तराष्ट्रीय कीमत 80 लाख रूपये है।संदिग्ध व्यक्तियों से अफीम रखने व अफीम के श्रोत के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब हम लोग चलते फिरते लोगो से यह अफीम खरीद लेते है, और रात्रि के वक्त में होटल ढाबो में खडे ट्रक ड्राइवरों को बैंच देते है। आज भी हम यह अफीम होटल ढाबों पर ट्रक ड्राइवरों को बेचने जा रहे थे, आपने हमें रास्तें में पकड लिया। उपरोक्त अभियुक्तगण 1. पंकज सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह 2. शकील पुत्र मुन्ने खां 3. बिजेन्द्र पुत्र मेहरबान सिंह गौतम निवासीगण ग्राम बझेडा थाना उसावा बदायूं को समय करीब 22.40 बजे दिनांक 13.01.2024 को हिरासत पुलिस में लेकर बरामद माल के आधार पर थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 017/24 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को समय से मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी-*
1- गाडी अर्टिका नं0 UP24AW8404
2- 01 किलो 50 ग्राम अफीम नाजायज बरामद हुई, (अन्तराष्ट्रीय कीमत 80 लाख रूपये)
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 017/24 धारा 8/18 NDPS ACT
*गिरफ्तारी का दिनांक/समय व स्थान*  
दिनांक 13.01.2024 को समय करीब 22.40 बजे ग्राम ज्वालापुर बार्डर पर बैरियर ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
1. पंकज सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह
2. शकील पुत्र मुन्ने खां 
3. बिजेन्द्र पुत्र मेहरबान सिंह गौतम निवासीगण ग्राम बझेडा थाना उसावा बदायूं ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
उ0नि0 श्री ब्रजकिशोर
का0 959 शकित् सिंह
का0 15 बालकराम
का0 1740 विजय कुण्डू थाना सहसवान जनपद बदायू