गौशाला में गोवंश की हो रही दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
ग्राम पंचायत सचिव और पशुपालन विभाग पर आरोप लगाते हुए की नारेबाजी
ग्रामीणों का आरोप है गौशाला में आए दिन हो रही गायों की मौत बहुत निंदनीय
उझानी ब्लॉक के गोवंश आश्रय स्थल कोटरा सारंगपुर का मामला पूरा मामला
आपको बता दें आज ग्राम पंचायत प्रधान सराय स्वाले के मजरा कोटरा सारंगपुर में दो गायों की मौत हो गई थी
गौशाला के केयर टेकर व अन्य ग्रामीण दोनों गायों को बुरी तरह खसीट रहे थे गायों की दुर्दशा देख ग्रामीण चकित रह गए
योगी सरकार में गौ माता की यह दुर्दशा प्रश्न चिन्ह है हिंदुओ के लिए जहां एक ओर योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार यह घोषणा पत्र जारी कर रही है कि गौशाला की देखभाल में कोई कसर बाकी न छूटे जिम्मेदारों पर कार्यवाई की जाएगी लेकिन यहां तो गौ माता की स्थिति चिंतनीय विषय बन गया है
ग्रामीणों ने पंचायत सचिव मुर्दाबाद व पशुपालन विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं ।।
इस मौके पर अशोक उदयवीर नेम चंद्र ओमवीर सिंह विनेश सिंह नरेन्द्र जयवीर विनोद रामकुमार आदि सैंकडों ग्रामीण मौजूद रहे हैं
