रमजानपुर शिव मंदिर के बाबा राजू गिरी का निधन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

रमजानपुर शिव मंदिर के बाबा राजू गिरी का निधन

Tuesday, 30 January 2024 | January 30, 2024 Last Updated 2024-11-05T15:20:10Z
    Share


 रमजानपुर शिव मंदिर के बाबा राजू गिरी का निधन,
काफी दिनों से चल रहे थे बीमार, ! गांव में शोक की लहर ! महंत के अंतिम दर्शन को लगा लोगों का तांता ! 
*एंकर*- यूपी के बदायूं में महंत के आकस्मिक निधन से इलाका सन्न रह गया और उनके अंतिम दर्शन करने को हुज्जूम उमड़ पड़ा !
*वियो*- यूपी के बदायूं से सटा गांव रमजानपुर जो प्राचीन मेले के नाम से भी जाना जाता है ! इस गांव के ही प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिर के महंत बाबा राजू गिरि का आज सुबह निधन हो गया ! बाबा के निधन की खबर लगते ही लोगों का हुज्जूम उमड़ पड़ा ! 
आपको बता दें कि पूर्व में बाबा प्रेम गिरि ने गांव अब से 65 साल पूर्व रमजानपुर आकर शिव मंदिर को चैतन्य किया और पूजा अर्चना की ! बताते हैं कि बाबा पर इतनी शक्ति थी कि वे उपले व कोयले के अंगार का भोजन किया करते थे, ! बाबा अब से लगभग 12 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण अंतर ध्यान हो गए ! जिनकी शिव मंदिर के पास ही समाधि बनी है ! बाबा के बाद बाबा के भांजे राजपाल उर्फ राजू गिरी ने मंदिर की बागडोर संभाली जिनको लगभग 15 वर्ष सेवा के बाद आज बाबा राजू गिरि भी चल बसे ! बाबा ने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली ! उनकी समाधि मंदिर परिसर में बनाई गई !
इस मौके पर, शिव मंदिर प्रबंधन सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद देव शर्मा, ग्राम पंचायत रमजानपुर से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार शर्मा, अजय शर्मा, रूपराम कश्यप, डाल सिंह शाक्य, कुमारपाल कश्यप, रामनिवास कश्यप आदि मौजूद रहे,