13 से 21 फरवरी तक होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

13 से 21 फरवरी तक होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Thursday, 8 February 2024 | February 08, 2024 Last Updated 2024-02-08T16:42:09Z
    Share
13 से 21 फरवरी तक होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
बदायूँ : 08 फरवरी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो0 खालिद ने बताया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी(सेकेण्ड्री),आलिम(सीनियर सेकेण्ड्री),कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष-2024 की परीक्षायें दिनांक 13.02.2024 से 21.02.2024 तक सम्पन्न होंगी। मुंशी/मौलवी( सेकेण्ड्री) की परीक्षायें प्रथम पाली पूर्वान्ह 08ः00 बजे से 11ः00 बजे तक तथा आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री),कामिल एवं फाजिल की परीक्षायें द्वितीय पॉली में अपरान्ह 02ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षा वर्ष-2024 हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति के अनुमोदनोपरान्त जनपद में पांच परीक्षा केन्द्र यथा नेहरू इण्टर कॉलेज मुहीद्दीनपुर,सत्यावती आर्य कन्या इण्टर कॉलेज करनपुर, चौधरी नियाज़ मुहम्मद इण्टर कॉलेज भूड़ बिसौली, आसिम सिद्दीकी मैमोरियल डिग्री कॉलेज बदायूँ,हाजी मुख़्तार साइंस इण्टर कॉलेज ककराला बनाये गये हैं। उक्त परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में 1106 एवं द्वितीय पाली में 654 कुल 1760 छात्र/छात्रायें परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षाओं के शान्तिपूर्ण,नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा परीक्षाओं के औचक निरीक्षण के लिए सचल दल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये हैं।
----