एल्बेन्डाजॉल टेबलेट खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

एल्बेन्डाजॉल टेबलेट खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ

Thursday, 1 February 2024 | February 01, 2024 Last Updated 2024-02-01T15:56:26Z
    Share
एल्बेन्डाजॉल टेबलेट खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ
बदायूँ : 01 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का गुरुवार को शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार द्वारा ब्लूमिंड डेल स्कूल के बच्चों को एल्बेन्डाजॉल टेबलेट (पेट के कीड़े की दवाई) खिलाकर किया गया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे छूट जायें उन्हें 05 फरवरी 2024 को मॉपअप दिवस पर गोली जरूर खिलवाएँ।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि सभी बच्चों एवं किशोर/किशोरियों को कृमि नियंत्रण की गोली (चबाने वाली) सभी सरकारी व सहायता प्राप्त/प्राइवेट विद्यालयों, मदरसों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। स्कूल न जाने वाले बच्चों को भी यह गोली नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र में खिलवायी जायेगी।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि कृमि संक्रमण से बच्चों/किशोर/किशोरियों में कुपोषण एवं खून में कमी होती है जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है, सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता। यह दवा वर्ष में 02 बार 01-19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों, किशोर किशोरियों को खानी चाहिए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि कृमि संक्रमण की रोकथाम आसान है। उन्होंने बताया कि खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें। आस-पास सफाई रखें। साफ पानी से फल व सब्जियाँ धोएँ। हमेशा साफ पानी पियें, खाने को ढक कर रखें। नाखून साफ और छोटे रखें। जूते/चप्पल पहनें। विशेषकर खाने से पहले और शौंच के बाद हाथ साबुन से अवश्य धोंएं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर हुआ।
  इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्कूल की प्रधानाचार्या, अध्यापक एवं अध्यापिकाएं, नोडल अधिकारी आरकेएसके, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डीसीपीएम, अर्बन कोर्डिनेटर, आरकेएसके कोर्डिनेटर, डीएमएचसी आदि उपस्थित रहे।
----