डीएम व एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनशिकायतें

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डीएम व एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनशिकायतें

Saturday, 3 February 2024 | February 03, 2024 Last Updated 2024-02-03T11:09:31Z
    Share
डीएम व एसएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनशिकायतें
बदायूँः 03 फरवरी। जिलाधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर के मौके पर जन शिकायतें सुनी। डीएम ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं को गुणवत्ता परख व पारदर्शी ढंग से निस्तारित कराया जाए।  
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाए, उसके सम्बंध में शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए और वह संतुष्ट हो। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। भूमि संबंधी शिकायतों में राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन प्राथमिकता है कि जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय, गुणवत्तपूर्ण पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-----