बाबा कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ में घटित घटना में संलिप्त फरार अभि0 जावेद की

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बाबा कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ में घटित घटना में संलिप्त फरार अभि0 जावेद की

Thursday, 21 March 2024 | March 21, 2024 Last Updated 2024-03-22T05:47:54Z
    Share
:21 मार्च, 2024 थाना:सिविल लाइन, बदायूँ।
दिनांक 19-03-2024 को मौहल्ला सुन्दर नगर मझिया रोड बाबा कालोनी थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ में घटित घटना में संलिप्त फरार अभि0 जावेद की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में।
*संक्षिप्तविवरण*-
दिनांकः 19.03.2024 को समय साय लगभग 07.00 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत बाबा कॉलोनी मेंअभियुक्तगण साजिद व जावेद द्वारा श्री विनोद कुमार पुत्र स्व० जगदीश सिंह के घर में घुसकर छत पर जाकर उनके पुत्र कमशः 01-आयुष, 02-आहान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी तथा 03-पीयूष उम्र लगभग 09 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उक्त घटना कारित करने के उपरान्त अभियुक्तगण साजिद व जावेद नि0गण ग्राम सखानु थाना अलापुर जनपद बदायूँ को घर से निकलते समय विनोद की पत्नी श्रीमती सगीता ने खून से सनी छुरी देखकर घबराते हुए शोर मचाया जिस पर आसपास के लोगों ने साजिद व जावेद उपरोक्त को पकड़ने के प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी साजिद व जावेद उपरोक्त फरार हो गये थे । अभि0गण द्वारा कारित की गयी घटना के सम्बन्ध में वादी श्री विनोद कुमार पुत्र स्व0 जगदीश सिंह नि0 मोहल्ला सुन्दर नगर मझियां रोड बाबा कालोनी थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं । द्वारा थाना सिविल लाईन पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 191/2024 धारा 452/302/307 भादवि पंजीकृत किया गया ।
घटना के उपरान्त अभियुक्तगण साजिद पुलिस मुटभेड़ मे मारा गया था तथा अभि0 जावेद पुत्र बाबू नि0 ग्राम सखानु थाना अलापुर जनपद बदायूँ फरार हो गया था अभि0 जावेद की गिरफ्तारी हेतू चार टीमो का गठन किया गया था तथा इसकी गिरफ्तारी हेतू 25000/- रूपये का पुरुस्कार भी घोषित किया गया था अभि0 जावेद ने पुलिस के दवाव आज दिनांक 21.03.2024 को जनपद बरेली में थाना बरादरी की चौकी सेटेलाइट पर आत्मसमर्पण किया गया तथा इस सम्बन्ध में एक वीडियों भी वायरल हुई थी वायरल वीडियों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक श्री गौरव विश्ननोई अपनी टीम के साथ बरेली पहुचे तथा अभि0 को हिरासत पुलिस मे लेकर थाने लाया गया अभि0 से पूछताछ की गयी पूछताछ का विवरण निमन्नवत है ।
*पूछताछ का विवरण*-
अभि0- जावेद ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं और साजिद अपनी दुकान पर सुवह 08.30 बजे मंगलवार को आ गये थे मैने कई लोगो की सेविंग की और बाल भी काटे समय 10 या 10.30 बजे के आस - पास साजिद ने मुझको बताया कि मेरी तबीयत खराब है डाक्टर के पास जाने की बात कहकर वह चला गया । डाक्टर के यहा से वापस आने पर उसने कहा कि उसकी तवियत खराब हो रही है । साजिद बचपन से काफी बीमार रहता था तथा बीमारी के इलाज हेतू पीर फकीर बड़ी सरकार छोटी सरकार पर पिताजी झोपड़ी डालकर कई साल तक रहे कई बार साजिद अपने आप को आक्रोशित होकर घायल करने की भी कोशिस की थी एक बार उसने चूहे मारने बाली दवा खा ली थी जिसका अलापुर में डाक्टर के यहा पर इलाज भी चला था जब वह आक्रोशित हो जाता था तब घरवालो के नियंत्रण में भी नही रहता था मंगवार को करीब समय 1.30 बजे के आस पास साजिद नें मुझसे कहा कि मेरी तबियत खराब है तथा मेरा मन नही लग रहा है इसके बाद हम दोनो वापस सखानु चले गये । साजिद ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है तथा खाने मे चिकन बनाते है लेकिन फिर दोनो वापस शहर की तरफ चले गये साजिद ने बताया कि मुझे खून की उलटी जैसा कुछ लग रहा है मै जा रहा हूं फिर शाम को जब साजिद वापस लोटकर दुकान पर आया तो हाथ में चाकू दिखाई पड़ा जब मैने पूछा तो कि ये चाकू क्यो खरीदा है तो बताया कि रमजान महीना है गोस्त काटने के काम आयेग इसलिये चाकू खरीदकर लाया हूं उसके बाद घर लोटते समय साजिद ने मुझसे कहा कि विनोद के घर जाना है । फिर हम दोनो विनोद के घर चले गये मै नीचे रहा साजिद घर के अन्दर चला गया जब मैनें नीचे से देखा कि वह खून से सने कपड़ो में दिखाई पड़ा तो मैं घबरा गया मेरा भाई नीचे आया तथा हम दोनो भागने का प्रयास कर रहे थे, पब्लिक के द्वारा हमे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन हम दोनो वहां से मौका देखकर भाग गयें ।
*गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता* – 
जावेद पुत्र बाबू नि0 ग्राम सखानु थाना अलापुर जनपद बदायूँ ।
*अपराधिक इतिहास*-
मु0अ0सं0 191/2024 धारा 452/302/307 भादवि
*अपराध करने का तरीका* – 
अभि0- जावेद का अपने भाई साजिद के साथ घटनास्थल तक साथ – साथ जाना अभि0 साजिद के घर के अन्दर चले जाने पर मकान के बाहर खड़े रहना अभि0 बारदात करके जब बाहर आया तो अभि0 के साथ फरार हो जाना 
*गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक* 
थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत चौकी सेटेलाईट जनपद बरेली दिनांक 21.03.2024
*गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम*
1- श्री नीरज कुमार प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस/SOG मय टीम
2- श्री गौरव विश्नोई प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन मय टीम