10 दिनों में वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराए अधिकारी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

10 दिनों में वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराए अधिकारी

Thursday, 28 March 2024 | March 28, 2024 Last Updated 2024-03-28T17:03:39Z
    Share
10 दिनों में वृक्षारोपण की सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराए अधिकारी
जिला पर्यावरण प्लान के लिए आख्या उपलब्ध कराए अधिकारी
बदायूँ: 28 मार्च। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को जिला पर्यावरण समिति वृक्षारोपण समिति व गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गत वर्ष किए गए वृक्षारोपण की सत्यापन आख्या 10 दिनों में उपलब्ध कराने के तथा नई वृक्षारोपण अभियान के लिए स्थल चयन प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने दो बड़े स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण करने के लिए भी कहा तथा जनपद के चार नालों के विभिन्न पैरामीटर पर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि गत वर्ष किए गए वृक्षारोपण अभियान में से संबंधित सत्यापन रिपोर्ट जिसमें एक विभाग को दूसरे विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सत्यापन आख्या देनी है वह सभी विभागीय अधिकारी आगामी 10 दिनों में सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
 उन्होंने बताया कि आगामी वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य का आवंटन संबंधित विभागों को किया जा चुका है। उन्होंने जनपद में वृहद वृक्षारोपण के लिए 55 हेक्टेयर के एक स्थल व अन्य स्थल पर वृक्षारोपण करने के लिए निर्देशित किया।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने ईवी चार्जिंग स्टेशन, बैटरी वाहनों की संख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा तथा जिला पर्यावरण प्लान के अंतर्गत संबंधित विभाग अधिकारियों को आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
जिला गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने बिल्सी, बिसौली, उस व बदायूं के चार नालों के विभिन्न पैरामीटर पर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लीगल कंप्लायंस को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में शहर के नालों का सैंपल टेस्टिंग के लिए उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा भेजा गया है। गंगा समिति की रिपोर्ट टाइम्स न्यू रोमन फांट में 11.5 साइज में एमएस वर्ड में उपलब्ध करानी है।
इस अवसर अपर जिला अधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, जिला वन अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।