पिकअप और बाइक की सामने से हुई टक्कर में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

पिकअप और बाइक की सामने से हुई टक्कर में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Saturday, 2 March 2024 | March 02, 2024 Last Updated 2024-03-02T15:11:04Z
    Share
उझानी /बदायूं -पिकअप और बाइक की सामने से हुई टक्कर तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


पिकअप और बाइक की सामने से हुई टक्कर में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

उझानी/बदायूं कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बीएम हाइवे के गांव बुटला बोर्ड के समीप तेज गति की पिकअप और बाइक की सामने से हुई टक्कर में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां से तीनों को मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। 
शनिवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोठा निवासी 25 वर्षीय आनंदपाल पुत्र हंसराज और कुंवरगांव क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी मोतीराम पुत्र सेवाराम व भोलेराम पुत्र मोहनलाल एक बाइक पर सवार होकर किसी धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर जा रहे थे। 
बताते हैं कि तीनों बाइक सवार हाइवे के गांव बुटला बोर्ड के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज गति की पिकअप ने मय बाइक के सवारों को रौंद दिया और हादसे को अंजाम देने के बाद भाग निकला। 
इस हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने पीआरवी को सूचना दी जिस पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंुचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलो को लेकर अस्पताल पहुंचे। 
अस्पताल में तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले पिकअप चालक रक्षपाल पुत्र मदनलाल निवासी गांव कल्याणपुर थाना बरखेड़ा जनपद बरेली को मय वाहन के हिरासत में ले लिया है।