खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर की छापेमारी,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर की छापेमारी,

Monday, 18 March 2024 | March 18, 2024 Last Updated 2024-03-18T15:36:45Z
    Share
खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर की छापेमारी, संग्रहित किए नमूने
बदायूँ : 18 मार्च। जिलाधिकारी मनोज कुमार के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीयए सी0एल0 यादव के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी0के0 शुक्ला के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सोमवार को खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन की टीम द्वारा बिल्सी रोड बिसौली स्थित महेन्द्र कुमार के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना, नन्हें डेयरी से दूध का नमूना, बाजार बिसौली स्थित आरिफ के प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का नमूना, तथा बगरैन रोड सैदपुर स्थित मो0 जाकिर व हासम खान के प्रतिष्ठान से एक-एक सरसों तेल का नमूना वास्ते जांच हेतु संग्रहित किया गया।
टीम द्वारा समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थों को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नहीं संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
इस प्रकार कुल संकलित 05 नमूने वास्ते जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीयए सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी0के शुक्ल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री देवकान्त, श्री राजीव कुमार, एतीस कुमार, शहाबुद्दीन, माता शंकर बिन्द एवं भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
----