डीएम ने संचारी एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए बैठक कर दिए निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डीएम ने संचारी एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए बैठक कर दिए निर्देश

Thursday, 21 March 2024 | March 21, 2024 Last Updated 2024-03-21T15:17:31Z
    Share
डीएम ने संचारी एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन के लिए बैठक कर दिए निर्देश
माइक्रो प्लान बनाकर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराये अधिकारी



 जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में माह- अप्रैल 2024 में आयोजित होने वाले संचारी एवं दस्तक अभियान की प्रथम जिलास्तरीय अन्तरविभागीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में किया गया। संचारी एवं दस्तक अभियान 1 अप्रैल 2024 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा

  जिलाधिकारी मनोज कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायतीराज विभाग, बाल पोषाहार विभाग, नगरीय निकाय, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, कृषि विभाग एवं सूचना विभाग आदि को ससमय माइक्रोप्लान जमा करने हेतु निर्देशित किया गया इसके साथ ही उक्त विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि उपरोक्त सम्बन्धित विभाग माह-अप्रैल 2024 में आयोजित होने वाले संचारी एवं दस्तक अभियान में अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। मुख्य रूप से जल भराव एवं साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्दुल सलाम सहित अन्य विभाग अधिकारी मौजूद रहे