जागरूकता रैली निकालकर दिया संचारी रोग से बचाव एवं नियन्त्रण का संदेश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जागरूकता रैली निकालकर दिया संचारी रोग से बचाव एवं नियन्त्रण का संदेश

Tuesday, 9 April 2024 | April 09, 2024 Last Updated 2024-04-09T11:21:27Z
    Share
जागरूकता रैली निकालकर दिया संचारी रोग से बचाव एवं नियन्त्रण का संदेश
बदायूँ: 09 अप्रैल। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ0 योगेश सारस्वत ने अवगत कराया कि संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न विभागों द्वारा बचाव व रोकथाम हेतु विभिन्न कार्य कराए गए। उझानी के ग्राम कुडा नरसिंहपुर, ग्राम सकरी जंगल, ग्राम अहिरवारा, ग्राम अब्दुल्लागंज, ग्राम कोटारा में शिक्षकों व आशाओं द्वारा छात्र छात्राओं द्वारा संचारी रोग से रोकथाम बचाव एवं नियन्त्रण जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका बदायूं के द्वारा वीरांगना चैक के आस पास, नगला मंदिर के आस पास व मोहल्ला कटरा ब्रह्मपुर में साफ सफाई का कार्य किया गया। कृषि विभाग के द्वारा ब्लाक कादरचैक के ग्राम मुगर्रा टटेई में व ब्लाक जगत के ग्राम जगत में चूहा छछुनदर से रोकथाम हेतु ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
जिला मलेरिया कार्यालय की टीम के द्वारा पुराना बाजार मे, प्राइवेट बस स्टेंड के आस पास, छोटे-बड़े सरकार की ज्यारत के आस पास जलभराव के स्थानों पर लार्वा नाशक दवा का छिडकाव किया गया।