आब्जर्वर ने माइक्रो आब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण, बूथों का किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

आब्जर्वर ने माइक्रो आब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण, बूथों का किया निरीक्षण

Tuesday, 23 April 2024 | April 23, 2024 Last Updated 2024-04-23T17:59:27Z
    Share
आब्जर्वर ने माइक्रो आब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण, बूथों का किया निरीक्षण
बदायूँ: 23 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23 बदायूं संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भेजे गए सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने मंगलवार को डायट ऑडिटोरियम में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि माइक्रो आब्जर्वर का कार्य निर्वाचन प्रक्रिया को ऑब्जर्वर करना है। सामान्य प्रेक्षक ने बदायूँ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण भी किया।
सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है इसलिए जो भी प्रशिक्षण माइक्रो आब्जर्वर को दिया जा रहा है वह पूरी गहनता से अपने दायित्वों का अध्ययन करें व आयोग की मंशा अनुरूप उसका निर्वहन भी करें। उन्होंने हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इण्टर काॅलेज सहित कई बूथों का निरीक्षण भी किया।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने माइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं व पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों के कार्याें आदि विषयों पर भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ऐसे दृष्टिविहीन/दिव्यांगजन मतदाता जो बिना सहायक के अपना मत नहीं दे सकते हैं, उसके लिए 18 वर्ष से अधिक आयु का एक सहायक दिया जा सकता है, जिसके पास एपिक कार्ड हो। उस सहायक की दाएं हाथ की तर्जनी में अमिट स्याही लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में मतदान दल का कोई भी सदसय किसी भी किसी भी अशक्त मतदाता के लिए सहायक के रूप में कार्य नहीं करेंगे। इस अवसर पर माइक्रो आब्जर्वर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-----