प्रेषक व डीईओ ने किया ईवीएम में मतपत्रों की कमिश्निंग के कार्यों का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

प्रेषक व डीईओ ने किया ईवीएम में मतपत्रों की कमिश्निंग के कार्यों का निरीक्षण

Sunday, 28 April 2024 | April 28, 2024 Last Updated 2024-04-29T01:54:10Z
    Share
प्रेषक व डीईओ ने किया ईवीएम में मतपत्रों की कमिश्निंग के कार्यों का निरीक्षण
बदायूँ: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जनपद में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए सामान्य प्रेक्षक के0 के0 सुदामा राव व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को मंडी समिति मे ईवीएम में मतपत्रों की कमिश्निंग के कार्यों का निरीक्षण किया। तदोपरांत उन्होंने मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम व अन्य कक्षो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सामान्य प्रेक्षक के0 के0 सुदामा राव व जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने मंडी समिति मे साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कार्मिकों की व्यवस्था सहित अन्य किए जाने वाले कार्यों के संबंध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
----