डीईओ ने बूथो का निरीक्षण कर एएमएफ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

डीईओ ने बूथो का निरीक्षण कर एएमएफ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Thursday, 4 April 2024 | April 04, 2024 Last Updated 2024-04-05T04:42:17Z
    Share
डीईओ ने बूथो का निरीक्षण कर एएमएफ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बदायूँ जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी अन्तर्गत ब्लॉक उझानी के विभिन्न मतदान केदो व बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आयोग की मंशा अनुरूप एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज (एएमएफ) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से आगामी 07 मई को मतदान दिवस के अवसर पर अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए निर्भीक होकर वोट करने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने नगर पालिका परिषद उझानी के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने सरोजिनी नायडू संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें पांच बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने इनमें से एक बूथ को नवनिर्मित कक्ष में स्थानांतरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने महात्मा गांधी इण्टर काॅलेज उझानी का निरीक्षण किया जिसमें नौ बूथ बनाए गए हैं।
उन्होंने भदवार गल्र्स इंटर कॉलेज उझानी का निरीक्षण किया, जिसमें सात बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय छतुइया उझानी निरीक्षण किया, जिसमें एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलत का निरीक्षण किया। जिसमें दो बूथ बनाए गए हैं। इस बूथ में उन्हें पानी की आपूर्ति बाधित मिली। उन्होंने उप जिलाधिकारी बिल्सी को तत्काल पानी की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने राधे लाल इंटर कॉलेज कछला का निरीक्षण किया जिसमें नौ बूथ बनाए गए हैं। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
-----