थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 चोर को चोरी किये गये 4,160/- रूपये सहित गिरफ्तार किया गया ।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 चोर को चोरी किये गये 4,160/- रूपये सहित गिरफ्तार किया गया ।

Friday, 24 May 2024 | May 24, 2024 Last Updated 2024-05-25T04:41:45Z
    Share


थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 चोर को चोरी किये गये 4,160/- रूपये सहित गिरफ्तार किया गया ।

*घटना-* दिनांक 24.05.2024 को वादी इरफान पुत्र वलीजान निवासी कबूलपुरा थाना कोतवाली जनपद बदायूं की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 198/24 धारा 379 भादवि बनाम गुड्डू पुत्र बाबू राम निवासी सुन्दर नगर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ पंजीकृत किया गया । 

श्री आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक जनपद बदायूँ द्वारा उक्त मुकदमे मे शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर बदायूं के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बिजेन्द्र सिंह की अगुवाई में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डू पुत्र बाबू राम निवासी सुन्दर नगर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को चोरी किये गये 4,160/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्त गुड्डू पुत्र बाबू राम निवासी सुन्दर नगर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ द्वारा वादी की चाय की दुकान के गल्ले से 4,160/- रुपये चुरा लेना ।

*पूछताछ का विवरण-* दौराने पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया कि साहब मै इरफान की चाय की दुकान बडे सरकार पर है, मै चाय पीने के बहाने से इरफान की दुकान मे गया और इसके गल्ले से 4,160/- निकल लिये और मैने अपनी टेम्पो की सीट के नीचे रख लिये थे ।

*गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता-*
1. गुड्डू पुत्र बाबू राम निवासी सुन्दर नगर थाना कोतवाली जनपद बदायूँ।

*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 198/24 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली जनपद बदायूं।

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनाँक-* बङे सरकार, दिनांक 24.05.2024

*विवरण बरामदगी-* चोरी किये गये कुल 4,160/- रुपये। 

*अपराध करने का तरीका-* अभियुक्त द्वारा वादी की चाय की दुकान के गल्ले से 4,160/- रुपये चुरा लेना ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0श्री सोमवीर सिंह थाना कोतवाली जनपद बदायूं,
2. कां0 474 धर्मवीर सिंह थाना कोतवाली जनपद बदायूं।