थाना इस्लामनगर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2024 को हुई हत्या व लूट की

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

थाना इस्लामनगर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2024 को हुई हत्या व लूट की

Monday, 27 May 2024 | May 27, 2024 Last Updated 2024-05-28T02:49:19Z
    Share



थाना इस्लामनगर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा दिनांक 24.05.2024 को हुई हत्या व लूट कीघटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी पत्नी को आलाकत्ल व लूट मे बताये गये रुपयों व जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-
             दिनांक 24.05.2024 को समय प्रातः 5.00 बजे श्रीमती ममता पत्नी स्व0 महेश निवासी ग्राम अल्लेहपुर की मढैया थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ अपने परिवार के साथ थाना इस्लामनगर पर आयी तथा एक लिखित तहरीर देते हुये बताया कि 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर में घुसकर उसके पति महेश के सिर मे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डन्डा मार-मारकर घायल करने से मृत्यु हो जाना व घर मे रखे जेवरात व 40,000/- रुपये लूट ले जाना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2024 धारा 394/302 आई0पी0सी0 पंजीकृत हुआ । 

 श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए उक्त घटना का सफल अनावरण हेतु थाना इस्लामनगर पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया । दिनांक 27.05.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा गठित टीमों ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण मे ह्यूमन इंटेलिजेंस के सहयोग से घटना का सफल अनावरण करते हुए उक्त अभियोग की वादिया (मृतक की पत्नी) को गिरफ्तार किया गया ।  

*पूछताछ का विवरणः-* वादिया / अभियुक्ता ममता पत्नी स्व0 महेश निवासी ग्राम अल्लेहपुर की मढैया थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ ने बताया कि मेरे पति द्वारा अपनी पैतृक जमीन बेची थी जिसका पैसा मेरे पति के पास था मै अपने पति से कहती थी कि इस पैसे की जमीन खरीद लो तो उसने जमीन नहीं खरीदी और गांव के तथा आस-पास के लोगों को उधार पैसा दे देता था और उन लोगों से पैसे वापस नहीं मांगता था, गांव के ही लेखराज के घर उसका ज्यादा आना-जाना था तथा लेखराज को रुपये भी उधार देता था वापस नही लेता था । इस बात को लेकर जब मै अपने पति से कहती थी तो वह मेरे साथ मारपीट करता था तथा घर मे घर की जरुरतों का कोई सामान नहीं लाता था तथा मै आस-पास के रहने वाले व्यक्तियों से अपने किसी काम से बात करती थी तो मेरे पर शक करता था । इसी बात को लेकर दिनांक 23/24.05.2024 की रात को लगभग 11.00-12.00 बजे मेरा पति घऱ आया तो मैने पूछा कि अब तक कहां थे तो उसने मेरे साथ मारपीट कर दी और सो गया । कुछ समय बाद इसी बात को लेकर मैने घर मे रखी एक फूंकनी (अध कटी मोटरसाईकिल शौकर रोड) से अपने पति के सिर पर जोरदार मारा उसके बाद मैने कमरे के बाहर रखे सिल-बट्टे से माथे तथा गर्दन पर दो बार मारा जिससे मेरे पति की नाक से खून आने लगा उसके बाद मैने अपने पति को हिला-डुलाकर देखा तो उसके शरीर मे जान नही थी इसके बाद मैने घर मे रखे जेवर, रुपयों को जहां मेरे पशु बंधते हैं वहां ले जाकर छिपा दिया था तथा कुछ देर बाद घर के बाहर निकलकर चोर-चोर करके शोर-शराबा कर दिया जिससे आस-पास के लोग आ गये थे । 

*नोट-* वादिया /अभियुक्ता द्वारा अपने पति को मारकर घर मे रखे जेवरात व रुपयों को छिपा देना तथा लूट की झूठी सूचना देना जिससे वादिया पर कोई शक न करे, लूट की झूठी घटना पाये जाने पर धारा 394 भादवि को पृथक किया गया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-* ममता पत्नी स्व0 महेश निवासी ग्राम अल्लेहपुर की मढैया थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ ।

*गिरफ्तारी का स्थान दिनाँक व समय-* दि0 27.05.2024, समयः 8बजे, स्थान- मकान अभियुक्ता ।
*अपराधिक इतिहासः-* 
1. मु0अ0सं0 203/2024 धारा 302/394 आई0पी0सी0 थाना इस्लामनगर जिला बदायूं

*अपराध का तरीकाः-* फूकनी (अध कटी मो0 सा0 की शौकर रोड) से मृतक के सिर पर जोरदार वार करना तथा सिल-बट्टे से मृतक के माथे , गर्दन व चेहरे पर जोरदार वार कर हत्या करना ।  
 
*बरामदगी का विवरणः-* हत्या मे प्रयुक्त एक फूंकनी(अध कटी मोटरसाईकिल शौकर रोड) तथा एक सिल-बट्टा तथा लूट की झूठी सूचना मे बताये गये वादिया/अभियुक्ता के जेवरात । 

*अनावरण करने वाली थाना पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह थाना इस्लामनगर जिला बदायूं 
2. श्री नीरज कुमार प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस/SOG
3. श्रीमती सिमरजीत कौर निरीक्षक अपराध थाना इस्लामनगर बदायूं।
4. उ0नि0 धर्वेंद्र सिंह ,
5. संजय सिंह,
6. मुकेश कुमार,
7. सचिन झा,
8. विपिन कुमार,
9. शराफत हुसैन, 
10. सचिन कुमार,
11. अरविंद कुमार, 
12. भूपेंद्र कुमार, 
13. आज़ाद कुमार, 
14. कुशकान्त,
15. मनीष कुमार
16. म0कां0 अमृता सोम थाना इस्लामनगर बदायूं।