बरेली -कवियों ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया
कवियों ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया
रिपोर्ट विष्णु देव
बरेली। साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय साहूकारा में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी का आयोजन कवि मिलन कुमार 'मिलन' के संयोजन में किया गया जिसकी अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की।
मुख्य अतिथि बृजेंद्र अकिंचन एवं विशिष्ट अतिथि राम कुमार अफरोज रहे।
माँ शारदे एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवि दीपक मुखर्जी 'दीप' को साहित्यिक क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए अंग वस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में कवियों ने भगवान परशुराम को समर्पित अपने सरस काव्य पाठ से उनकी महिमा का गुणगान किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट,डॉ. रेनू श्रीवास्तव, रामकुमार कोली, डॉ. राम शंकर शर्मा प्रेमी,राम प्रकाश सिंह ओज, राज कुमार अग्रवाल, प्रताप मौर्य मृदुल, एवं रीतेश साहनी आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।
