
16/05/24 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिला मलेरिया कार्यालय की टीम के द्वारा नगर बदायूं में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर व पैंपलेट वितरण रोडवेज बस स्टैंड के आसपास, स्टेशन परिसर, लावेला चौराहे के आसपास, पुलिस लाइन चौराहे के आसपास किया डेंगू रोग से रोकथाम बचाव एवं नियंत्रण संबंधी प्रचार प्रसार व जनजागरण किया गया, मलेरिया निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, तनवीर सिंह, जीशान अंसारी, सनी कुमार व जिला समन्वयक संस्था फैमली हैल्थ इंडिया अनिरुद्ध सिंह के साथ ब्लॉक उझानी के ग्राम नौशेरा के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल विद्यालय व ग्राम सरकी के प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं को डेंगू रोग से रोकथाम बचाव एवं नियंत्रण संबंधी जानकारी दी गई, ब्लॉक कादरचौक के ग्राम बिलारी में ग्रामवासियों को डेंगू रोग से रोकथाम हेतु जागरूक किया व फैमली हैल्थ इंडिया के ब्लॉक कॉर्डिनेटर द्वारा ब्लॉक दातागंज के ग्राम सराय पिपरिया, ब्लॉक आसफपुर के ललुआ नगला, ब्लॉक म्याऊं के ग्राम कोड़ा जयकरन, ब्लॉक जगत के ग्राम सोभरनपुर, ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम नबावपुरा में विधायलयों में छात्र छात्रों को व ग्रामवासियों को डेंगू रोग से बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूक किया गया जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू दिवस बृहद रूप से मनाया गया |