हिंदुओं की आस्था के केंद्रो का किया जिक्र बदायूं। केंद्रीय गृह मंत्री ने अयोध्या समेत काशी,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

हिंदुओं की आस्था के केंद्रो का किया जिक्र बदायूं। केंद्रीय गृह मंत्री ने अयोध्या समेत काशी,

Thursday, 2 May 2024 | May 02, 2024 Last Updated 2024-05-02T15:52:49Z
    Share
कोरोना का टीका लगा या नहीं, किसी का 25 पैसा भी लगा क्या। मोदी ने टीके लगवाकर जनता को सुरक्षित किया। अखिलेश के बारे में कहा कि जो कहते थे टीका नहीं लगवाएंगे, उन्होंने भी जब सबको लगवाते देखा तो वह भी डिंपल भाभी को लेकर रात में लगवा आए।

परिवारवाद पर प्रहार किया...
सपा के परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा ने पांच यादव प्रत्याशी परिवार से दिए हैं बदायूं वाले यादवों का नंबर कब आएगा ?
पहले कांवड़ यात्रा रुकती थी,अब गुंडे पलायन कर रहे हैं
बदायूं। प्रदेश सरकार के बारे में कहा कि पहले कांवड़ यात्रा रुकती थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पलायन होता था लेकिन जब से योगी मुख्यमंत्री बने हैं तब से गुंडे यहां से पलायन कर रहे हैं। जब सपा की सरकार थी तो यहां कट्टे बनते थे। अब यहां तोप और गोले बन रहे हैं, जिनसे पाकिस्तान डरा हुआ है। अपने भाषण में गंगा एक्सप्रेस वे समेत सरकार की सभी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ पर भी शाह का पूरा फोकस रहा। 

हिंदुओं की आस्था के केंद्रो का किया जिक्र
बदायूं। केंद्रीय गृह मंत्री ने अयोध्या समेत काशी, केदारनाथ और बद्रीनाथ को भी शामिल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी आस्था के केंद्रों को उर्जावान बनाने का काम किया है। उन्होंने जनता से सवाल किया, कि ये कांग्रेस, सपा, बसपा कर सकती है क्या ?

बदायूं का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है।
बदायू । गृहमंत्री ने जनता से यह भी पूछा कि कश्मीर हमारा है या नहीं। 
गृहमंत्री बोले- खरगे कहते हैं कि राजस्थान और यूपी वालों को कश्मीर से क्या लेना देना। बोले- खरगे जी आप नहीं जानते कि बदायूं का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है।