जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Thursday, 23 May 2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-24T04:30:49Z
    Share
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
 बदायूँ :  जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान 07 मई 2024 को सकुशल रूप से संपन्न हुआ | ईवीएम व वीवीपीएटी को मंडी समिति बदायूं के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है | जिसकी 24 घंटे सतत रूप से निगरानी की जा रही है| सीसीटीवी कैमरो से भी सतत निगरानी की जा रही है| जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया |
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं को परखा | उन्होंने बताया कि मतगणना 04 जून 2024 को होगी | उन्होंने बताया कि ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा इसकी सतत निगरानी की जा रही है, जिसके लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात है | इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे |