पूर्ण गंभीरता व समर्पण भाव से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें माइक्रो आब्जर्वर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

पूर्ण गंभीरता व समर्पण भाव से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें माइक्रो आब्जर्वर

Friday, 3 May 2024 | May 03, 2024 Last Updated 2024-05-03T07:58:42Z
    Share
पूर्ण गंभीरता व समर्पण भाव से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें माइक्रो आब्जर्वर
बदायूँ : 03 मई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जनपद में भेजे गए सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने शुक्रवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि वह पूर्ण गंभीरता व समर्पण भाव से अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करें।
सामान्य प्रेक्षक के0के0 सुदामा राव ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर को एक ही बूथ मॉनिटरिंग के लिए दिया गया है। वह धैर्यपूर्वक व गंभीरता से निर्वाचन के दिन अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर से कहा कि आपका कार्य मॉनिटरिंग करना है इसी पर फोकस करें।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि मतदाता द्वारा अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के आगे वाले नीले बटन को दबाने पर उस उम्मीदवार के बटन के सामने वाली लालबत्ती जल जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतदाता द्वारा अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने पर उससे संबंधित विवरण वीवीपैट मशीन पर 07 सेकंड के लिए पर्ची के माध्यम से प्रदर्शित होगा। उसके उपरांत स्वतः कटकर वीवीपैट मशीन में वह पर्ची सुरक्षित हो जाएगी।
उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर को निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया, पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों के दायित्व सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
-----