बदायूं में 10 थानेदार बदले, पांच का चार्ज छीना:शहर के दोनों थानों के प्रभारियों का भी ट्रांसफार एसएसपी ने देर रात जारी की लिस्ट
बदायूं में एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार रात जिले के
10 थानेदार बदले हैं। इनमें शहर के दो थानेदार भी शामिल हैं। पांच इंस्पेक्टरों का चार्ज भी छीना गया है। वहीं अपने पीआरओ संजय कुमार को सिविल लाइंस थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
एसएसपी ने सदर कोतवाल विजेंद्र सिंह को बिल्सी थाने की जिम्मेदारी दी है। वहीं कुंवरगांव इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह को सदर कोतवाल बनाया। एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई को चार्ज से हटाते हुए साइबर थाने में पोस्ट किया।
एसएसपी ने सदर कोतवाल विजेंद्र सिंह को बिल्सी थाने की जिम्मेदारी दी है। वहीं कुंवरगांव इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह को सदर कोतवाल बनाया। एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई को चार्ज से हटाते हुए साइबर थाने में पोस्ट किया।
वहीं पीआरओ संजय कुमार अब एसएचओ सिविल लाइंस बने हैं। डीसीआरबी प्रभारी श्रीकांत शर्मा को बिनावर थाने की कमान सौंपी गई। एसएचओ बिनावर अरविंद कुमार अब वजीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक बने हैं।
जबकि कुंवरगांव थाने में तैनात एसएसआई रामेंद्र सिंह को इसी थाने का इंचार्ज बनाया। चुनाव सेल में तैनात एसआई विवेक कुमार को उसहैत थाने का प्रभार दिया गया। जबकि उसहैत एसएचओ राजेश सिंह से चार्ज छीनते हुए क्राइमब्रांच
भेजा गया। अलापुर थाने की ककराला चौकी के इंचार्ज एसआई विक्रम सिंह अब हजरतपुर थानाध्यक्ष बने हैं।
एसएचओ बिल्सी कमलेश सिंह का भी चार्ज छिना है और उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है। एसएचओ हजरतपुर ब्रजेश सिंह को बिसौली कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिसौली कोतवाल सुनील अहलावत को चार्ज से हटाते हुए डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया।
वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर राकेश कुमार का भी चार्ज गया है और उन्हें साइबर थाने भेजा गया।
