युद्ध स्तर पर जारी है नालों का सफाई कार्य

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

युद्ध स्तर पर जारी है नालों का सफाई कार्य

Thursday, 6 June 2024 | June 06, 2024 Last Updated 2024-06-07T04:51:13Z
    Share
युद्ध स्तर पर जारी है नालों का सफाई कार्य
बदायूँ  मानसून के दस्तक देने से पहले जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है सड़कों पर जल भराव की समस्या ना हो इसके लिए नालों की सफाई का काम लगातार किया जा रहा है। जिससे राहगीरों किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। 
जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं नगर मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बदायूँ अरुण कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गुरुवार को शहनाई मंडप, जवाहरपुरी बरेली रोड और वेदा मऊ के पास नाले की सफाई कर्मचारियों कराई जा रही है। जिसका समय-समय पर नगर मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी द्वारा भी पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
----