NEET परीक्षा के परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आप ने भेजा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

NEET परीक्षा के परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आप ने भेजा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन

Wednesday, 12 June 2024 | June 12, 2024 Last Updated 2024-06-12T16:10:52Z
    Share

NEET परीक्षा के परिणाम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आप ने भेजा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन

प्रांतीय अवाहन पर आम आदमी पार्टी बदायूं के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में NEET परीक्षा में धांधली के खिलाफ बदायूं में मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया ,जिसके बाद जिलाधिकारी आवास तक पैदल मार्च कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन प्रसाशनिक अधिकारी को सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने कहा NEET परीक्षा जो कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी परीक्षाओं में एक हैं, उसका पेपर भी लीक हो गया। बेरोजगारी और पेपर लीक समस्या से जूझ रहें नौजवानों को भ्रष्ट्राचारी सरकार ने एक और झटका दे दिया। एक ओर जहाँ संवेदनहीन मोदी सरकार में भर्तियों का टोटा हैं तो वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार में डूबी सरकार सभी प्रकार के परीक्षाओं का पेपर लीक करवाने की जिम्मेदार हैं। जिसके वजह से नौजवानों को अपने उज्ज्वल भविष्य का कोई मार्ग नहीं दिख रहा हैं। 
NEET के परीक्षा का परिणाम 14 जून को आना था, परंतु आनन-फानन में 04 जून को ही लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही, NEET के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इससे सवाल उठता हैं कि किस गुनाह को छिपाने के लिये इसका परिणाम उस दिन घोषित किया गया और जिस प्रकार 67 बच्चों को पूरे 720 अंक दिये गये, एक ही कोचिंग के कई बच्चों को 720 अंक दिये गये और कुछ बच्चों को 718, 719 नंबर दिये गये जो कि असम्भव हैं क्योंकि एक प्रश्न छोड़ देने या गलत करने पर 04 या 05 नंबर कम होने चाहिए, तो 718 और 719 नंबर कैसे दिये जा सकतें हैं। इससे प्रतीत होता हैं कि NEET के परीक्षा में गंभीर त्रुटि और भ्रष्टाचार किया गया हैं।   

जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी इस ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से NEET परीक्षा के परिणाम की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को जेल भेजने की मांग करती हैं, जिससे कि NEET अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ न्याय हो सकें ।
  ज्ञापन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक सिसौदिया , महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सँगीता पटेल , कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता ,विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल ,पुष्कर पाल ,राकेश सोलंकी ,अभिषेख , लालाराम , राहुल डॉ प्यारे , जितेंद्र राठौर ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।