27वीं अन्तरजनपदीय (महिला/पुरूष) कुश्ती, वाक्सिंग,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

27वीं अन्तरजनपदीय (महिला/पुरूष) कुश्ती, वाक्सिंग,

Saturday, 6 July 2024 | July 06, 2024 Last Updated 2024-11-05T15:06:39Z
    Share
27वीं अन्तरजनपदीय (महिला/पुरूष) कुश्ती, वाक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष-2024 का हुआ समापन

27वीं अन्तरजनपदीय (महिला/पुरूष) कुश्ती, वाक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष-2024 का आज तीसरे दिन रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के ग्राउण्ड में आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ एवं मुख्य अतिथि महोदय श्री मनोज कुमार जिलाधिकारी जनपद बदायूँ की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूं, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूँ एवं क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी उझानी जनपद बदायूँ व पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें। जिसमें निर्णायकों के रूप में श्री रामदास जिला पी0टी0आई0 रामप्रसाद बेसिक शिक्षा पी0टी0आई0, श्री राजीव कुमार एन0आई0एस0, श्री दिलीप जोशी, शैवर अली खान एन0आई0एस0, आबिद अली, आशु भारती व उपस्थित रहें । 


*प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार हैं*-    

उक्त प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 04-07-2024 से दिनांक 06-07-2024 तक किया गया, जिसमें बरेली जोन के 09 जनपदों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का उदघाटन श्रीमान डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के द्वारा किया गया । 


उदघाटन कुश्ती मैच 70 किलोभार वर्ग में जनपद बरेली ने जनपद बदायूं को पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया । प्रतियोगिता के अन्य मैचों में पुरूष बॉक्सिंग में जनपद बदायूं ने 15 अंक प्राप्त कर प्रथम व जनपद पीलीभीत ने 11 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महिला बॉक्सिंग में जनपद बरेली ने 20 अंक प्राप्त कर प्रथम व जनपद पीलीभीत 10 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 


कुश्ती प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में जनपद बदायूं ने 74 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती पर कब्जा किया व जनपद बरेली 40 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा । कुश्ती महिला वर्ग में जनपद बदायूं 32 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती पर कब्जा किया व जनपद मुरादाबाद 21 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा । प्रतियोगिता का अन्तिम बॉक्सिंग मैच 86 किलोभार वर्ग में अंकित बदायूँ व प्रयांक बिजनौर के मध्य खेला गया, जिसमें अंकित ने प्रयांक को हराकर प्रथम स्थान प्रदान किया । 


पूरी प्रतियोगिता में जनपद बदायूं ने चल बैजन्ती शील्ड पर कब्जा किया । प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में श्री अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री शैवर अली खान एन0आई0एस0, श्री रामदास यादव एन0आई0एस0, श्री रामअवतार बेसिक शिक्षा पी0टी0आई0, श्री दिलीप जोशी स्टार हैल्थ क्लब कोच, उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती कोच श्री जितेन्द्र राणा के द्वारा निर्विवाद रूप से निर्णय कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी रहे ।