थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में नकब लगाकर लाखों रुपए का सामान चोरी
बीती रात 28/09/2024 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने विद्या राम पुत्र भगवान स्वरूप के घर में बाहर से नकब लगाकर एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पाजेव, एक गुच्छा चांदी का , 25 किलो पीतल के बर्तन, व बच्चों के पहनने वाले कपड़े व 7500 रूपये नगद निकाल कर ले गए। प्रार्थी के घर में सुबह दिन
निकलते ही जब देखा तो होश उड़ गए। दो कमरों का नकब लगाकर दोनों कमरों में रखा सामान चोरों ने साफ कर दिया। सुबह दिन निकलते ही डायल112 नंबर को सूचना भी दे दी गई । मौके पर पहुंच कर जानकारी ली । पीड़ित ने थाना अध्यक्ष थाना जरीफ नगर को लिखित में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
