रूपए 679.80 लाख से कराए जा रहे पर्यटन विभाग के 07 कार्य

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

रूपए 679.80 लाख से कराए जा रहे पर्यटन विभाग के 07 कार्य

Saturday, 26 October 2024 | October 26, 2024 Last Updated 2024-10-26T14:48:07Z
    Share
रूपए 679.80 लाख से कराए जा रहे पर्यटन विभाग के 07 कार्य

बदायूँ 26 अक्टूबर। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में पर्यटन विभाग के 07 कार्य कराए जा रहे हैं। जिनमें से दो पूर्ण हो गए हैं, शेष कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 07 कार्यों की कुल लागत रूपए 679.80 लाख है। उन्होंने बताया कि रुपए 84.83 लाख से तहसील दातागंज स्थित श्री नरो शक्ति देवी मंदिर का पर्यटन विकास तथा रूपए 78.39 लाख से तहसील दातागंज में स्थित पौराणिक स्थल श्री बाबा कालसेन मंदिर का पर्यटन विकास कार्य पूर्ण हो गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रूपए 108.68 लाख से जनपद बदायूं के प्राचीन मंगला माता मंदिर नगर पंचायत वजीरगंज का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है यह कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। रूपए 89.15 लाख से ककोड़ा देवी मंदिर का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है, यह कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।
उन्होंने बताया कि रूपए 98.27 लाख से जनपद बदायूं में गमा देवी मंदिर मोहल्ला हथोड़ा बिसौली नगर का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा ह,ै यह कार्य 55 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। रूपए 110.42 लाख से जनपद बदायूं में दुर्गा देवी भवन मंदिर नगर पंचायत रुदायन तहसील बिल्सी का पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है, यह कार्य 55 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। रूपए 110.10 लाख से जनपद बदायूं के विधानसभा क्षेत्र दातागंज के माता मलाई देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य कराया जा रहा है, यह कार्य भी 55 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।