अविरल माया' पुरुस्कार से मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कृतशिक्षक एवं प्रख्यात कवि स्व० श्री राम चरन लाल 'अविरल' जी की स्मृति में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

अविरल माया' पुरुस्कार से मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कृतशिक्षक एवं प्रख्यात कवि स्व० श्री राम चरन लाल 'अविरल' जी की स्मृति में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर

Wednesday, 2 October 2024 | October 02, 2024 Last Updated 2024-10-02T14:33:38Z
    Share
अविरल माया' पुरुस्कार से मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरुस्कृत

शिक्षक एवं प्रख्यात कवि स्व० श्री राम चरन लाल 'अविरल' जी की स्मृति में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर मुन्नालाल इण्टर कॉलेज, वजीरगंज (बदायूँ) में मेधावी विद्यार्थियों को 'अविरल माया' पुरुस्कार से अलंकृत किया गया।

इस पुरुस्कार से माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 एवं 2024 में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र वर्ग में क्रमशः प्रशांत माथुर व रूपेश कुमार को तथा छात्रा वर्ग में क्रमशः कु० अनुष्का सिंह व कामना माथुर को एवं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र वर्ग में क्रमशः ऋतुराज व अबुबकर अराफात को तथा छात्रा वर्ग में क्रमशः कु० शिक्षा व अंशिका पाठक को सम्मानित किया गया।

 'अविरल' जी के सुपुत्र श्री वेद प्रकाश यजुर्वेदी जी (सेवानिवृत्त अध्यक्ष एवं महानिदेशक, आयुध निर्माणी बोर्ड, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) एवं उनके अनुज श्री हिमांशु यजुर्वेदी जी (अध्यक्ष, अविरल साहित्य समिति) के द्वारा विद्यार्थियों को पुरुस्कार स्वरूप 'अविरल माया पुरुस्कार' प्रशस्ति पत्र, 'अविरल माया पदक' तथा प्रोत्साहन राशि देकर विभूषित किया गया। इन मेधावी छात्र-छात्राओं को इण्टरमीडिएट परीक्षा प्रोत्साहन राशि ₹3,100/- (प्रत्येक) एवं हाई स्कूल परीक्षा प्रोत्साहन राशि ₹2,100/- (प्रत्येक) प्रदान की गयी। वर्ष 2018 से आरंभ किए गए ये पुरुस्कार 'अविरल' जी के परिवार की ओर से प्रतिवर्ष दिये जाते हैं।

इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य श्री हरीश चन्द्र श्रीवास्तव जी ने श्री अविरल जी साहित्यिक रचनाओं, उपलब्धियों, प्रभावशाली व्यक्तित्व, सादगी एवं कर्मठता पर प्रकाश डाला। उनके आर्य समाजी, अंधविश्वासों के कट्टर विरोधी, शाकाहारी, शान्ति, सत्य और अहिंसा की विचारधारा से वर्तमान विद्यार्थियों को लगन एवं कठिन परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया। इस समारोह में विद्यालय के संरक्षक बाबूजी श्री दिगपाल गुप्त जी, विद्यालय प्रबन्धक श्री अनिल कुमार वार्ष्णेय जी, विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्य श्री सुरेश चन्द्र वार्ष्णेय जी, श्री ब्रज गोपाल वार्ष्णेय जी , पूर्व प्रवक्ता श्री हरिशंकर गुप्ता, विद्यालय के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री यदुनाथ सिंह जी एवं श्री राजेंद्रपाल सिंह जी ने किया।

इस शुभ अवसर छात्र - छात्राओं ने स्वच्छता व देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।